विश्व के प्रमुख खनिज और उनके उत्पादक देश

Vishwa Ke Pramukh Khanij

विश्व के प्रमुख खनिज

लौह अयस्क

अयस्क में उपलब्ध लोहे की मात्रा के आधार पर लौह अयस्क चार प्रकार का होता है।
  1. मैग्नेटाइट का रंग काला होता है एवं इसमें लोहे की मात्रा लगभग 72 प्रतिशत होती है।
  2. विश्व में पाया जाने वाला अधिकांश लोहा हेमेटाइट प्रकार का जगभग 70 प्रतिशत होती है।
  3. लिमोनाइट पीला रंग का लौह अयस्क है, जिसमें लोहा का अंश 60 प्रतिशत तक होता है।
  4. मिटेगर सर्वाधिक निम्न कोटि का लौह अयस्क है, जिसमें लोहे की मात्रा 50 प्रतिशत होती है।
उत्पादक क्षेत्र: अमेरिका, स्वतंत्र राष्ट्रकुल, कनाडा, चीन, फ्रांस, स्वीडन, जर्मनी, स्पेन, जापान।

स्वीडन का लौह अयस्क काफी उच्च कोटि का है।

संचित भंडार क्रम - 1. स्वतंत्र राष्ट्रकुल 2. भारत 3. अमेरिका 4. ब्राजील।

उत्पादन क्रमः - चीन - भारत - आस्ट्रेलिया - स्वतंत्र राष्ट्रकुल।

जापान विश्व का सबसे बड़ा लौह अयस्क आयातक देश है।

मैगनीज

उत्पादक क्षेत्र: स्वतंत्र राष्ट्रकुल, चीन, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील

उत्पादन क्रम - यूक्रेन - दक्षिण अफ्रीका - गैबोन।

तांबा

जस्ता के साथ इसे मिलाकर पीतल तथा टिन के साथ मिलाकर कांसा तैयार किया जाता है।

उत्पादन क्रम - चिली - अमेरिका - कनाडा - जाम्बिया।

बाक्साइट

बाक्साइट से एल्यूमिनियम धातु प्राप्त किया जाता है।

उत्पादन क्रम - आस्ट्रेलिया - गिनी - जमैका - ब्राजील।

सीसा

उत्पादन क्रम - आस्ट्रेलिया - अमेरिका - स्वतंत्र राष्ट्रकुल - चीन।

जस्ता

कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया का सूलीवन खान विश्व में जस्ता का सबसे बड़ा उत्पादक क्षेत्र है।

उत्पादन क्रम - कनाडा - आस्ट्रेलिया - स्वतंत्र राष्ट्रकुल - चीन।

निकेल

कनाडा में ओंटेरियो का सडबरी निकेल उत्पादन के लिए विश्व प्रसिद्ध है।

उत्पादन क्रम - कनाडा - स्वतंत्र राष्ट्रकुल - न्यू कैलिडोनिया - आस्ट्रेलिया।

कनाडा विश्व में निकेल का सबसे बड़ा निर्यातक एवं अमेरिका सबसे बड़ा आयातक हैं।

कोबाल्ट

जायरे विश्व का सबसे बड़ा निर्यातक एवं अमेरिका सबसे बड़ा उत्पादक है।

हीरा

हीरा के उत्पादन में अफ्रीका महाद्वीप का एकाधिकार है। हीरों की कटाई के लिए विश्व प्रसिद्ध स्थान है ऐंटवर्प, हेग, लंदन, न्यूयार्क, पेरिस, जोहान्सबर्ग, सूरत, जयपुर आदि नगर हीरों की कटाई एवं पालिश के लिए प्रसिद्ध हैं।

अभ्रक

भारत विश्व में अभ्रक का सबसे बड़ा निर्यातक है।

सोना

सोना चट्टानों की नसों, नदियों के बालू एवं प्लेसर निक्षेप के रूप में पाया जाता है।

उत्पादन क्रम- दक्षिण अफ्रीका - स्वतंत्र राष्ट्रकुल- अमेरिका - आस्ट्रेलिया

चांदी

सामान्यतः चांदी, जस्ता एवं सीसा प्रकृति में एक साथ पाये जाते हैं।

उत्पादन क्रम - मैक्सिको अमेरिका - पेरू - स्वतंत्र राष्ट्रकुल।

प्लेटिनम

यह काफी मूल्यवान धातु है, विश्व में प्लैटिनम का सर्वाधिक संचित भंडार स्वतंत्र राष्ट्रकुल के देशों में पाया जाता हैं परंतु कनाडा इसका बड़ा उत्पादक है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ